जीवन में सफलता के लिए क्या जरूरी है?
Rev. Nitin Malviya जीवन में सफलता के लिए क्या जरूरी है :- जब हम परमेश्वर् के वचनों को पढ़ते है तो वचन हमको बताता है कि सफलता के लिए निम्न बाते जरूरी है जो इस प्रकार है। 1) भजन सहिता 1:1- 3 क्या ही धन्य है वह पुरुष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है! परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है । वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती नालियों के किनारे लगाया गया है, और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। इसलिये जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होता है। 2) यहोशू 1:8 व्यवस्था की यह पुस्तक तेरे चित्त से कभी न उतरने पाए, इसी में दिन रात ध्यान दिए रहना , इसलिये कि जो कुछ उस में लिखा है उसके अनुसार करने की तू चौकसी करे; क्योंकि ऐसा ही करने से तेरे सब काम सफल होंगे, और तू प्रभावशाली होगा। आज हम सीखेंगे बाइबल के अनुसार धन्य...