कौन सी बातें हमको गिरा देती है । कमजोर कर देती है।
*आज मैं बात करना चाहता हू की अपना ध्यान यीशु मसीह पर लगाए ?* 🙏 आप सभी को जय मसीह की🙏 क्या आप जानते है कि पत्तरस पानी में क्यों डूब गया ? 👉अगर नही जानते है तो मैं आपको बताता हु की वो कैसे डूब गया ,जब हम ध्यान से देखते है तो पत्तरस पानी में तब_तक नहीं डूबा जब तक वो प्रभु यीशु मसीह को देख रहा था, किंतु जब उसने पानी (समस्या) को देखा कि वो कितना गहरा (समस्या कितनी बढ़ी) है तब वह घबराने लगा । लेकिन जब तक प्रभु को देखा था, तब~ तक उसको कोई समस्या नहीं दिखी, ना डर लगा,, वैसे हि हमारे साथ भी होता है जब तक हम प्रभु की उपस्थिति में रहते है तब तक हमको कोई भी समस्या बढ़ी नही लगती है क्योंकि हमारा ध्यान प्रभु पर होता हैं लेकिन जब ध्यान हटता है तब हमको सारी समस्याएं नजर आने लगती है। और हमारे जीवन में डर समा जाता है , निराशा को जगह मिल जाती है और हम हताश हो जाते है। लेकिन हमको हर समय प्रभु को देखकर अपने जीवन को जीना है तब हम * निडरता * से और * विश्वास के साथ * और * सफल जीवन * जी सकते है प्रभु के साथ चल सकते है । वचन बताता है कि हमको किन बातो से डरना है । और ...